लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कहीं अधिक कठोर नीति अपनाई

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:02 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 27 जुलाई ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपराध पर अंकुश लगाने की एक नयी योजना शुरू करने के साथ मंगलवार को अपना स्व-पृथकवास समाप्त कर दिया।

इस नयी योजना के तहत अपराध की दर पर काबू पाने के लिए जेल से रिहाई के बाद अपराधियों के शरीर में इलेक्ट्रॉनिक टैग लगाने जैसे उपाय अपनाये जा सकते हैं।

यह सड़कों पर कहीं अधिक संख्या में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी और स्थानीय बलों तक कहीं अधिक आसानी से संपर्क किये जाने का प्रावधान करता है।

जॉनसन, कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद के करीबी संपर्क में आने के बाद देश की स्वास्थ्य सेवा द्वारा आगाह किये जाने पर 10 दिनों के लिए पृथक-वास में चले गये थे।

जॉनसन ने कहा, ‘‘मैंने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के तौर पर फिर से अपना कामकाज शुरू करने पर लोगों को सुरक्षित बनाने का वादा किया क्योंकि जब अपराध अपराध से गरीब लोग प्रभावित हो रहे हों और सर्वाधिक जोखिमग्रस्त तबका हिंसा की भेंट चढ़ रहा हो तब हम देश का मान ऊंचा नहीं कर सकते हैं।’’

ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा, ‘‘मैं अपराध की दर घटाने और लोगों को एक सुरक्षित समाज देने के लिए प्रतिबद्ध हूं और ‘बीटिंग क्राइम प्लान’ प्रदर्शित करता है है कि सरकार यह करने जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सड़कों पर 20,000 नये पुलिस अधिकारियों को उतारने जा रहे हैं, उन्हें अपराधियों को पकड़ने और बच्चों का शोषण करने वाले ड्रग्स गिरोह को बंद करने की नयी शक्तियों से लैस कर रहे हैं। ’’

नये उपायों के तहत इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की जाएगी ताकि अपराधियों और चोरों के जेल से रिहा होने पर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित