लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में संक्रमण के मामलों में वृद्धि का कारण वायरस का ब्रिटिश स्वरूप हो सकता है: एनसीडीसी प्रमुख

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की वर्तमान लहर का कारण ब्रिटेन में सामने आया वायरस का स्वरूप हो सकता है क्योंकि मार्च के दूसरे से अंतिम सप्ताह में जीनोम श्रृंखला में इसकी उपस्थिति करीब दोगुनी पायी गयी है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक सुजीत सिंह ने शुक्रवार को यह बात कही।

''जीनोम सीक्वेंसिंग ऑफ सार्स-सीओवी-19'' वेबिनार को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि ब्रिटेन में सामने आया वायरस का नया स्वरूप पंजाब में भी हावी है।

एनसीडीसी के निदेशक ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली के नमूनों में दो तरह के स्वरूप हैं, जिनमें बी.1.617 और ब्रिटिश स्वरूप शामिल हैं।

कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप को ही दोहरा स्वरूप कहा जाता है।

सिंह ने कहा कि मार्च के दूसरे सप्ताह में 28 फीसदी नमूनों में ब्रिटेन में सामने आया वायरस का स्वरूप पाया गया जबकि मार्च के अंतिम सप्ताह में 50 फीसदी नमूनों में इस स्वरूप की पहचान की गई।

उन्होंने कहा, '' अगर हम इसे मिलाकर देखने का प्रयास करें तो दिल्ली में जो वर्तमान में संक्रमण के मामलों में उछाल है, उससे इसका सीधा जुड़ाव नजर आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान