लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना के साथ युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन के सीएसजी ने हिंद महासागर में प्रवेश किया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में ब्रिटिश नौसेना का लड़ाका समूह हिंद महासागर क्षेत्र में पहुंच गया है, जो इस माह के अंत में भारतीय नौसेना के साथ युद्धाभ्यास में शामिल होगा। द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूती प्रदान करने के तहत यह युद्धाभ्यास होगा।

भारतीय सैन्य अधिकारियों ने कहा कि 26 जुलाई के आसपास होने वाले इस युद्धाभ्यास के दौरान कई जटिल अभ्यास किए जाएंगे।

भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग ने कहा कि एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) 2021 स्वेज नहर को पार करने के बाद हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश कर गया है।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा '' भूमध्यसागर में कई सफल अभियानों के बाद अब यह भारत के लिए हिंद महासागर के पूर्व में बढ़ रहा है। इसके बाद नियमित समुद्री अभ्यास करने के लिए भारतीय नौसेना के जहाजों से यह मुलाकात करेगा।''

बयान में कहा गया है कि यह तैनाती भारत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और मजबूती प्रदान करने की ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने सीएसजी की तैनाती को ब्रिटेन की रक्षा के लिए एक 'बड़ा क्षण' करार दिया।

उन्होंने कहा कि समूह हिंद महासागर में है और जल्द ही भारतीय नौसेना के साथ युद्धाभ्यास में शामिल होगा जो एक मित्र और महत्वपूर्ण साझेदार के साथ पहले से ही मजबूत रिश्तों पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित