लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन का कैरियर स्ट्राइक ग्रुप युद्धाभ्यास के लिए बंगाल की खाड़ी पहुंचा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर भारत के साथ बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए तीन महीने में दूसरी बार ब्रिटेन का कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अपने सबसे बड़े जंगी जहाज एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी पहुंचा।

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि कैरियर स्ट्राइक ग्रुप दोनों देशों के बीच ‘ सबसे उच्च स्तरीय युद्धाभ्यास’ में हिस्सा लेगा जिसमें सशस्त्र बलों के तीनों अंग भाग लेंगे।

एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ और उसके आक्रामक कार्य समूह ने जुलाई में बंगाल की खाड़ी में कई भारतीय जंगी जहाजों एवं पनडुब्बियों के साथ विशाल युद्धाभ्यास किया जिसमें विविध जटिल अभ्यास शामिल थे।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘यह तैनाती हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने राजनयिक, आर्थिक एवं सुरक्षा आधारित संबंधों को गहरा करने की ब्रिटेन की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। भारत मुक्त, खुला, समावेशी एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए बेहद अहम है। ’’

कैरियर स्ट्राइक ग्रुप एक ऐसा विशाल नौसैन्य बेडा होता है जिसमें विमान वाहक, बड़े बड़े विध्वंसक और जंगी जहाज एवं अन्य जहाज शामिल होते हैं।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ब्रिटेन के ‘अनिवार्य’ साझेदार है और कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की यात्रा द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी के गहरा होने का परिचायक है।

उन्होंने साझी सुरक्षा एवं समृद्धि की दिशा में काम करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बॉरिश जॉनसन के निश्चय का भी हवाला दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू