ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स आज से भारत के दो दिवसीय यात्रा पर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: November 12, 2019 03:46 IST2019-11-12T03:46:16+5:302019-11-12T03:46:16+5:30

ब्रिटिश उच्चायोग ने यहां एक बयान में कहा, यह प्रिंस ऑफ वेल्स की 10वीं आधिकारिक यात्रा होगी। इस यात्रा से ब्रिटेन-भारत के मजबूत संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

Britain Prince Charles To Arrive In India On Wednesday two-day visit to India | ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स आज से भारत के दो दिवसीय यात्रा पर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स आज से भारत के दो दिवसीय यात्रा पर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Highlightsबैठक में सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान दिया जाएगा। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स गुरु नानक की 550 वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा भी जाएंगे।

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को भारत आएंगे। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे, जिसमें वह जलवायु परिवर्तन और स्थायी वित्तीय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह गुरु नानक की 550 वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा भी जाएंगे।

ब्रिटिश उच्चायोग ने यहां एक बयान में कहा, यह प्रिंस ऑफ वेल्स की 10वीं आधिकारिक यात्रा होगी। इस यात्रा से ब्रिटेन-भारत के मजबूत संबंधों को और मजबूती मिलेगी। बैठक में सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान दिया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि प्रिंस चार्ल्स कोविंद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान, चार्ल्स सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपने अनुकरणीय योगदान के लिए एक भारतीय विजेता को कॉमनवेल्थ 'प्वॉइंट्स ऑफ लाइट' पुरस्कार प्रदान करेंगे।

Web Title: Britain Prince Charles To Arrive In India On Wednesday two-day visit to India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे