लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने भारतीय नौसेना के इंफोर्मेशन फ्यूज़न सेंटर में संपर्क अधिकारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में प्रगाढ़ता आने के बीच ब्रिटेन ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के इंफोर्मेशन फ्यूज़न सेंटर (आईएफसी) में एक संपर्क अधिकारी की नियुक्ति की। आईएफसी हिंद महासागर से संबंधित समुद्री सुरक्षा सूचना के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है।

हिंद महासागर ऐसा क्षेत्र है जहां चीनी नौसैनिकों की गतिविधियों में वृद्धि देखी गयी है। गुड़गांव स्थित आईएफसी में भारत के कुछ रणनीतिक साझेदारों ने अपने अधिकारियों की नियुक्ति की है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा, "ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारी (आईएलओ) ने आज भारतीय नौसेना के इंफोर्मेशन फ्यूज़न सेंटर-हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर)में अपना कार्यभार संभाल लिया।’’

भारतीय नौसेना ने 2018 में आईएफसी-आईओआर की स्थापना की ताकि समान विचारधारा वाले देशों के साथ सहयोगात्मक ढांचे के तहत इस क्षेत्र में पोतों के आवागमन के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर प्रभावी ढंग से नज़र रखी जा सके।

विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में ब्रिटेन के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की भारत की निर्धारित यात्रा से पहले केंद्र में अधिकारी की नियुक्त की गयी है। उच्चायोग ने कहा कि लेफ्टिनेंट कमांडर स्टीफन स्मिथ केंद्र में पूर्णकालिक काम करेंगे। वह भारतीय सशस्त्र बलों तथा साझेदार देशों के सहयोगी संपर्क अधिकारियों के साथ मिल कर काम करेंगे।

बिटिश नौसेना के प्रमुख एडमिरल टोनी राडाकिन ने इसे भारत और ब्रिटेन दोनों द्वारा समुद्री क्षेत्र जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ऑस्ट्रेलिया ने फरवरी में इस केंद्र में अपना संपर्क अधिकारी नियुक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Local body election 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच केरल के 11168 वार्डों में वोटिंग जारी, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने डाला वोट

कारोबारPetrol Diesel Price Today: आपके शहर में क्या है तेल के दाम? जानें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

भारतसुरक्षा व्यवस्था में इतनी लापरवाही क्यों बरतते हैं ?

बॉलीवुड चुस्कीसिने क्रांतिधारा के आविष्कारक ऋत्विक घटक और ऋणी स्कोर्सेसे

पूजा पाठPanchang 09 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारत अधिक खबरें

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड