लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक कलाकारों को मुख्यधारा में लाना आसान काम नहीं : आयुष्मान खुराना

By भाषा | Updated: December 17, 2021 13:49 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि (एलजीबीटीक्यू) पात्रों वाली फिल्मों का निर्माण करना काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसी फिल्मों में उस समूदाय से कलाकारों को शामिल करना आसान नहीं है।

आयुष्मान ने कहा है कि अतीत में उनके अनुभवों से उन्हें महसूस हुआ है कि ऐसे कलाकार खुद को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं और उन्हें लगातार इस बात का डर होता है कि फिल्मों के जरिए उनकी एक खास छवि गढ़ दी जाएगी।

आयुष्मान ने पिछले साल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में काम किया था, जिसमें उन्होंने एक समलैंगिक युवक का किरदार निभाया था।

हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में आयुष्मान के साथ नज़र आईं वाणी कपूर ने फिल्म में एक महिला किन्नर की भूमिका निभाई है।

फिल्म में वाणी कपूर के अभिनय की लोगों ने सराहना की है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि यदि वाणी की जगह कोई महिला किन्नर उस किरदार को निभाती तो और बेहतर होता। इसने एक नयी बहस को जन्म दे दिया है।

आयुष्मान ने इस बहस को सही बताते हुए कहा कि समलैंगिक और किन्नर समुदाय के कलाकारों को सिनेमा की मुख्यधारा से जोड़ना कोई आसान काम नहीं है।

आयुष्मान ने पीटीआई-भाषा को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि एक समाज के रूप में हम वहां तक अभी पहुंचे हैं। हमारे और पश्चिमी समाज में बहुत ज्यादा अंतर है। "शुभ मंगल ज्यादा सावधान" के लिए हमने कई समलैंगिक कलाकारों से संपर्क किया था और उन्हें फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया था, क्योंकि हम चाहते थे कि फिल्म में समलैंगिक समुदाय के कुछ कलाकार भी काम करें। लेकिन, उन्होंने मना कर दिया। कई कलाकारों का कहना था कि उन्हें इस बात का डर है कि फिल्म के जरिए सिनेमा जगत में उनकी एक छवि गढ़ दी जाएगी और वह कभी भी फिल्मों में एक पुरुष की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। समलैंगिक कलाकार को फिल्म में काम करने के लिए राजी करना हमारे लिए असंभव रहा, लेकिन हमने अपनी पूरी कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल