लाइव न्यूज़ :

एक बड़े माफिया को दूसरे राज्य से लाना योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि : मेनका गांधी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:18 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), 10 अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गुंडों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने शनिवार को कहा कि एक बड़े माफिया को दूसरे राज्य से अपने राज्य की जेल में लाना योगी आदित्‍यनाथ सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

उनका यह बयान बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से बृहस्पतिवार को प्रदेश की बांदा जेल लाये जाने के बाद आया है। उच्चतम न्यायालय ने 26 मार्च को अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया था।

मेनका ने कहा कि उन्होंने मऊ जिले के माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है और उनकी संस्तुति पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक बड़े अपराधी के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की।

उन्होंने दावा किया कि जिले के अन्य माफि‍या भी जेल में होंगे।

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यदि पंचायत जनप्रतिनिधि पार्टी समर्थित होंगे, तो गांवों का अधिक से अधिक विकास कराने में उन्हें बड़ी मदद मिलेगी।

पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के लिए सुलतानपुर पहुंची मेनका ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए