लाइव न्यूज़ :

मुम्बई हमले और पठानकोट हमले के दोषियों को न्याय के शिकंजे में लाए : भारत ने पाक से कहा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 जुलाई भारत ने पाकिस्तान से एक बार फिर कहा कि वह आतंकवाद के नेटवर्क एवं उसके छद्म स्वरूप के खिलाफ ‘विश्वसनीय, पुष्ट करने योग्य एवं अपरिवर्तनीय’ कदम उठाये तथा 26/11 के मुम्बई हमले एवं पठानकोट हमले को अंजाम देने वालों को न्याय के शिकंजे में लाए ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से संवाददाताओं से यह बात कही। प्रवक्ता से वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) द्वारा पाकिस्तान को ‘ग्रे (संदिग्ध) सूची’ या बृहद निगरानी की जरूरत वाले देशों की सूची में रखने के निर्णय के बारे में पूछा गया था । उनसे कुछ ही दिन पहले जम्मू कश्मीर में वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन से आतंकी हमले के बारे में भी प्रश्न किया गया था ।

बागची ने कहा, ‘‘ जहां तक आतंकवाद और आतंकी वित्तपोषण की बात है तो इस बारे में हमारी ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति है।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आतंकवाद के हर स्वरूप की निंदा करते हैं और सभी देशों से अपेक्षा करते हैं कि वे सीमापार आतंकवादियों की आवाजाही, आतंकियों की पनाहगाह और उनके वित्त पोषण को खत्म करने के लिये विश्वसनीय कदम उठायेंगे ।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम पाकिस्तान से उसके क्षेत्र में आतंकवाद के नेटवर्क एवं उसके छद्म स्वरूप के खिलाफ ‘विश्वसनीय, पुष्ट करने योग्य एवं अपरिवर्तनीय’ कदम उठाने तथा 26 नवंबर के मुम्बई हमले और पठानकोट हमले को अंजाम देने वालों को न्याय के शिकंजे में लाने की मांग करते हैं । ’’

वहीं, जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण