लाइव न्यूज़ :

वृंदा करात ने BJP-RSS और कांग्रेस पर  साधा निशाना, कहा- ‘जहरीले राजनीतिक लक्ष्यों’ के लिये महिलाओं का किया शोषण

By भाषा | Updated: January 2, 2019 00:19 IST

माकपा की नेता वृंदा करात ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने ‘जहरीले राजनीतिक लक्ष्यों’ को हासिल करने के लिये महिलाओं का शोषण किया । 

Open in App

माकपा की नेता वृंदा करात ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने ‘जहरीले राजनीतिक लक्ष्यों’ को हासिल करने के लिये महिलाओं का शोषण किया । 

यहां महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दक्षिणपंथी राजनीतिक दलों की आलोचना की और कहा कि जिन लोगों ने अय्यनकाली, श्री नारायण गुरु और मन्नत पद्मनाभन जैसे समाज सुधारकों का विरोध किया था, उनका भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं के रूप में 'पुनर्जन्म' हुआ है।

करात ने कहा,‘‘जिन लोगों ने अय्यनकाली, पद्मनाभन और श्री नारायण गुरू जैसे समाज सुधारकों का विरोध किया था, उनका आरएसएस और भाजपा के रूप में पुनर्जन्म हुआ है। वे केरल के सामाजिक धर्मनिरपेक्ष समाज को पटरी से उतारना चाहते है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी अपने ‘‘विषाक्त, विभाजनकारी, महिला विरोधी राजनीतिक लक्ष्यों’’ के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से उनके भविष्य के बारे में कोई सोच नहीं रखने वाले लोगों के हाथों का मोहरा नहीं बनने को कहा।’’ 

माकपा की पोलित ब्यूरो की सदस्य ने महिला सुरक्षा और उत्थान पर दक्षिणपंथी दलों के रुख पर भी सवाल उठाया और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा।

उन्होंने मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह सुबह आरएसएस की भाषा बोल रहे थे और शाम को यह मुस्लिम लीग की भाषा में बदल गई।

टॅग्स :आरएसएसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे