लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोविड-19 संबंधी मौत के मामलों को कम दर्शाने के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 09:47 IST

Open in App

मुंबई, 10 मई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोरोना वायरस संक्रमण और इससे लोगों की मौत के मामलों की संख्या कम दिखाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार ही मौत के मामलों को दर्ज कर रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना शासित बीएमसी पर शहर में कोविड-19 संबंधी मौत और संक्रमण दर के आंकड़ों से ‘‘छेड़छाड़’’ करने का शनिवार को आरोप लगाया था।

बीएमसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि नगर निकाय कोविड-19 के मामलों, संक्रमण से हुई मौत और नमूनों की जांच संबंधी संख्या दर्ज करने को लेकर पूरी तरह पारदर्शी रहा है।

निकाय ने इस आरोप को खारिज किया कि वह मुंबई में महामारी संबंधी हालात के नियंत्रण में होने की गलत तस्वीर पेश कर रहा है।

बीएमसी ने कहा, ‘‘ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं और बीएमसी प्रशासन इसे खारिज करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तय प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड-19 संबंधी जांच और मौत के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।’’

फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा था कि बीएमसी कुछ कोविड-19 रोगियों की मौत के अन्य कारण बताकर संक्रमण से हुई मृत्यु के मामलों को कम करके बता रहा है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने महामारी की दूसरी लहर से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये हाल ही में बीएमसी की प्रशंसा की थी।

मुंबई में रविवार को संक्रमण के 2,403 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,76,475 हो गई तथा 68 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 13,817 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया