लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 21:37 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation 2026: ‘आप’ की मुंबई इकाई की प्रमुख प्रीति शर्मा मेनन के हवाले से कहा गया है, "बीएमसी भ्रष्टाचार का अड्डा है। हर राजनीतिक दल ने मुंबई को लूटा है, जनहित से ऊपर अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी है।"

Open in App
ठळक मुद्देBrihanmumbai Municipal Corporation 2026: मुंबईवासी देश में सबसे अधिक कर चुकाते हैं, फिर भी उन्हें घटिया सार्वजनिक सेवाएं मिलती हैं।Brihanmumbai Municipal Corporation 2026: बीएमसी का वार्षिक बजट 74,447 करोड़ रुपये है - जो एशिया में सबसे बड़ा है।Brihanmumbai Municipal Corporation 2026: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में हमने दिल्ली और पंजाब में ऐसा किया है।

मुंबईः आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की सभी 227 सीट पर चुनाव लड़ेगी और उसने 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। ‘आप’ ने एक बयान में कहा, "मुंबई बदहाल स्थिति में है। बीएमसी का वार्षिक बजट 74,447 करोड़ रुपये है - जो एशिया में सबसे बड़ा है।

मुंबईवासी देश में सबसे अधिक कर चुकाते हैं, फिर भी उन्हें घटिया सार्वजनिक सेवाएं मिलती हैं।’’ बयान में ‘आप’ की मुंबई इकाई की प्रमुख प्रीति शर्मा मेनन के हवाले से कहा गया है, "बीएमसी भ्रष्टाचार का अड्डा है। हर राजनीतिक दल ने मुंबई को लूटा है, जनहित से ऊपर अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी है।"

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी न केवल विकल्प है, बल्कि समाधान भी है और मुंबई को बीएमसी में कुछ अच्छे लोगों की बहुत जरूरत है। मेनन ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि शासन व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में हमने दिल्ली और पंजाब में ऐसा किया है।

भ्रष्टाचार और कर्ज के बिना विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पानी और बिजली उपलब्ध कराई है।" मुंबई समेत 29 नगर निकायों के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि परिणाम अगले दिन घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाAam Aadmi Partyमुंबईमहाराष्ट्रअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा