लाइव न्यूज़ :

पुणे में ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:11 IST

Open in App

पुणे, 17 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे में सैन्य खुफिया प्रशिक्षण विद्यालय एवं डिपो परिसर स्थित अपने सरकारी आवास में भारतीय सेना की 43 वर्षीय एक महिला अधिकारी द्वारा फांसी लगा लेने के कुछ दिन बाद पुलिस ने ब्रिगेडियर स्तर के एक अधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है ।

पुलिस के अनुसार बुधवार को लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक की यह अधिकारी अपने आवास पर फांसी से लटकी मिली थीं। दुपट्टे से कथित रूप से फांसी लगायी गयी थी।

पुलिस उपयुक्त (क्षेत्र 5) नम्रता पाटिल ने रविवार को कहा, ‘‘उनके पति की शिकायत के बाद हमने ब्रिगेडियर स्तर के साथी अधिकारी के विरूद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।’’

यह घटना बुधवार सुबह को तब सामने आयी जब कर्मचारी महिला अधिकारी को चाय देने गये थे और उन्होंने उन्हें फांसी पर लटका पाया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा था कि इन महिला अधिकारी के कुछ घरेलू मुद्दे थे और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं