लाइव न्यूज़ :

विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की नौकरियों में लैंगिक विभाजन को पाटना समय की जरूरत :उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:54 IST

Open in App

चेन्नई, पांच जनवरी उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की नौकरियों में महिलाओं के अपेक्षाकृत कम प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई और हालात में सुधार के लिए कदम उठाने की जरूरत बताई।

नायडू ने एक समारोह में कहा कि देश में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) स्नातकों में करीब 40 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो दुनिया में सर्वाधिक संख्या है, लेकिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के रोजगारों में महिलाओं की हिस्सेदारी महज 14 प्रतिशत है।

उन्होंने यहां गणितीय विज्ञान संस्थान के नये आवासीय परिसर का डिजिटल उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘एसटीईएम से संबंधित रोजगार के क्षेत्र में चिंता का प्रमुख विषय महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व है। एसटीईएम में विविधता पूरी तरह जरूरी है और समय की जरूरत है कि रोजगार में लैंगिक विभाजन को पाटा जाए।’’

नायडू ने कहा, ‘‘हमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की नौकरियों में महिलाओं की बहुत कम भागीदारी को देखना चाहिए और हालात को तेजी से सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए।’’

विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा को मजबूत करने पर उप राष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी वित्तपोषण से परे देखना होगा और निजी क्षेत्र के पास भी संस्थानों के साथ साझेदारी करने और वित्तीय मदद करने के लिए समान अवसर हैं और उनकी जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है