लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन शिक्षा के दौर में डिजिटल खाई को पाटना बड़ी जरूरत: मिश्र

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:43 IST

Open in App

जयपुर, 18 अक्टूबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में डिजिटल खाई को समाप्त करने पर बल दिया है ताकि ऑनलाइन शिक्षा का व्याहारिक लाभ सभी को समान रूप से मिल सके।

मिश्र दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक्स) तथा ई-लर्निंग के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सोमवार को ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है तथा शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके, इस उद्देश्य से नई शिक्षा नीति में ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि पहले की शिक्षा प्रणाली मूल रूप से सीखने और परिणाम देने पर केंद्रित थी। विद्यार्थियों का आकलन प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता था, जो विद्यार्थियों के विकास के लिए एकल दिशा वाला दृष्टिकोण था।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा की ऐसी संरचना पर बल दिया गया है जो छात्रों को सीखने के विभिन्न चरणों में मदद करेगी।

मिश्र ने कहा कि ‘मूक्स’ वेब-आधारित मुफ्त दूरस्थ शिक्षा का ऐसा कार्यक्रम है जो शिक्षा के क्षेत्र में भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करता है। मूक्स और ई लर्निंग से नई शिक्षा नीति के संदर्भ में सर्वसुलभ ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे।

भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन सचिव मुकुल कानिटकर ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के दौर में डिजिटल खाई को पाटने के साथ-साथ डिजिटल दुरुपयोग को रोकना भी बड़ी चुनौती है।

उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों के लिए इंटरनेट के विकल्प के रूप में एजुकेशनल इंट्रानेट विकसित करने का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण