लाइव न्यूज़ :

काली पर बने पुलों से अब केवल कोरोना-मुक्त व्यक्ति ही आ जा सकेंगे

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:32 IST

Open in App

पिथौरागढ़, चार जनवरी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में काली नदी पर बने पांच पुलों के जरिए भारत और नेपाल के बीच आवागमन के लिए अब केवल कोविड-19 मुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी पास वाले व्यक्तियों को ही अनुमति दी जा रही है।

यहां अधिकारियों ने बताया कि इन पुलों के जरिए अब किसी नेपाली नागरिक को बिना पास के भारतीय भूभाग में आने की अनुमति नहीं है और यही नियम इन पुलों से होकर यहां से नेपाल जाने वालों के लिए भी लागू है।

धारचूला के उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने कहा, ‘‘यह नया नियम कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने खासतौर से ब्रिटेन में मिले इसके एक नए रूप के बाद इस वर्ष एक जनवरी से लागू किया गया है।’’

उपजिलाधिकारी के अनुसार, नए नियम के अनुसार, भारत में प्रवेश के इच्छुक नेपाली नागरिक की पहले पुल पर जांच की जाएगी और अगर वह कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त निकला तो उसे भारत में आने के लिए एक पास जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत से नेपाल जाने वाले लोगों के लिए भी यही तरीका अपनाया जाएगा।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने कहा कि पास जारी करने की व्यवस्था भारत और नेपाल के बीच काली नदी पर बने जिले के पांचों पुलों पर लागू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं