लाइव न्यूज़ :

ऋषिगंगा नदी पर बना पुल यातायात के लिए खुला

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:07 IST

Open in App

देहरादून, पांच मार्च चमोली जिले के रैंणी क्षेत्र में ऋषिगंगा नदी पर बने नए बेली ब्रिज को शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दिया गया जिससे पिछले माह आई प्राकृतिक आपदा के बाद से मुख्य भाग से कट गए क्षेत्र के 13 गांवों का संपर्क पुन: बहाल हो गया।

200 फुट स्पान वाले इस बेली ब्रिज को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने तैयार किया है। इस पुल की वहन क्षमता 30 टन है।

बीआरओ की शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता एएस राठौड़ ने संवाददाताओं को बताया कि बेली ब्रिज का काम 25 फरवरी को शुरू किया गया था जिसे 20 मार्च की समयसीमा से 15 दिन पहले पूरा करने के लिए 250 मजदूर व बीआरओ के 25 अभियंता दिन—रात जुटे रहे।

सात फरवरी को ऋषिगंगा नदी में अचानक आई बाढ़ से ऋषिगंगा तथा आसपास के क्षेत्र में भारी तबाही मची थी जिसमें कई सड़कें और पुल भी बह गए थे और इससे नदी के दूसरी तरफ बसे 13 गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र