लाइव न्यूज़ :

...जब घोड़ी पर चढ़कर इस अंदाज में मंडप पहुंची दुल्हन, ये बताया मकसद 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2018 02:00 IST

बारात में घोड़ी पर सवार युवती को देखकर हर किसी को अचंभा जरूर लग रहा था, लेकिन जब युवती ने इस कदम को लेकर अपनी बात रखी तो उसकी तारीफ होने लगी।

Open in App

जयपुर, 27 मार्चः आपने हमेशा शादियों में घोड़ी पर चढ़ते हुए दूल्हे को देखा होगा। हिन्दू समाज में अभी तक कुछ ऐसी ही परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा को तोड़ने के लिए राजस्थान में एक दुल्हन को घोड़ी पर चढ़ाया गया और धूमधाम से बारात निकाली गई। उसके इस तरह के कदम उठाने को लेकर कहा गया कि समाज में लड़कियों को किसी भी चीज में कमतर नहीं आकना चाहिए। 

दरअसल, सूबे के जिला झुंझुनूं के नवलगढ़ में सोमवार देर रात एक बारात निकली, जिसमें दुल्हन घोड़ी पर बैठी हुई दिखाई दी। इसके बाद जब दुल्हन से इस बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि मेरा परिवार एक मैसेज देना चाहता है कि किसी को बेटियों और बेटों के बीच अंतर नहीं करना चाहिए और उन्हें समान अवसर प्रदान करना चाहिए।

बारात में घोड़ी पर सवार युवती को देखकर हर किसी को अचंभा जरूर लग रहा था, लेकिन जब युवती ने इस कदम को लेकर अपनी बात रखी तो उसकी तारीफ होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने दुल्हन और उसके परिवार की सोच की जमकर सराहना की।

वहीं, बारात निकालने के समय दूल्हा घोड़ी पर दिखाई नहीं दिया। वह सीधे वरमाला स्टेज पर गया, जहां एक दूसरे के वरमाला पहनाई और एक साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया