लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स देशों ने भारत की प्रस्तावित नवाचार सहयोग कार्य योजना पर सहमति जतायी

By भाषा | Updated: July 10, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई सभी ब्रिक्स देशों ने ब्रिक्स विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचालन समिति की 12वीं बैठक के दौरान भारत द्वारा प्रस्तावित नवाचार सहयोग कार्य योजना (2021-24) पर सहमति व्यक्त की है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत ने एक दूसरे के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के अनुभवों को साझा करने और नवप्रवर्तकों तथा उद्यमियों की नेटवर्किंग को सहज बनाने की योजना का प्रस्ताव दिया था।

ब्रिक्स साइंस, टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप पार्टनरशिप (एसटीआईईपी) के कार्य समूह ने कार्य योजना का विवरण तैयार किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने कहा, "इस बात पर सहमति बनी कि प्रस्ताव को संबंधित देश के ‘एसटीआई फोकल प्वाइंट’ के जरिए ब्रिक्स एसटीआईईपी कार्य समूह को भेजा जा सकता है।"

डीएसटी ने आठ जुलाई को ब्रिक्स विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचालन समिति की 12वीं बैठक की मेजबानी की। इसमें सभी ब्रिक्स देशों के विज्ञान मंत्रालयों और एजेंसियों ने भाग लिया।

ब्रिक्स अधिकारियों ने बैठक में इस वर्ष के प्रस्तावों के लिए विषयगत क्षेत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की और सर्वसम्मति से 10 क्षेत्रों में सहयोग के लिए सहमति व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए