लाइव न्यूज़ :

रिश्वत मामला: ठाणे के चिकित्सा अधिकारी को एसीबी की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:50 IST

Open in App

ठाणे, नौ अप्रैल महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को एक चिकित्सा अधिकारी को 11 अप्रैल तक के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हिरासत में भेज दिया। चिकित्सा अधिकारी को एक दिन पहले ही रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करने वाले राजू मुरुदकर को एसीबी ने बृहस्पतिवार को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार को मुरुदकर को भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मुरुदकर को भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

एक अधिकारी ने कहा था कि मुरुदकर ने 26 वर्षीय शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की मांग की थी। अधिकारी के अनुसार मुरुदकर ने कोविड-19 रोगियों के लिए टीएमसी को 30 वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए निविदा मंजूर करने के लिए शिकायतकर्ता से उक्त रिश्वत मांगी थी।

मुरुदकर ने शिकायतकर्ता से बृहस्पतिवार शाम नवी मुंबई के ऐरोली में उसे 5 लाख रुपये देने को कहा था। इसके बाद एसीबी ने एक जाल बिछाया था और उसे पकड़ लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया