लाइव न्यूज़ :

जेल में "विशेष सुविधाओं" के बदले कैदी से मांगी गई घूस, रंगे हाथों पकड़ा गया सफाई कर्मी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:44 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), एक मार्च इंदौर के नजदीक महू कस्बे स्थित उप कारागार में बंद विचाराधीन कैदी को "विशेष सुविधाएं" दिलवाने के बदले उसके एक दोस्त से 25,000 रुपये की कथित घूस लेते हुए सफाई कर्मी को सोमवार को रंगे हाथों पकड़ा गया।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि महू स्थित उप जेल के बाहरी परिसर में जाल बिछाकर पकड़े गए शख्स की पहचान मनीष बाली के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बाली जेल का सफाई कर्मी है और उस पर आरोप है कि वह जेल प्रहरी अजेंद्र सिंह राठौर के इशारे पर जितेंद्र सोलंकी नामक शख्स से घूस के रूप में 25,000 रुपये ले रहा था।

बघेल ने बताया कि सोलंकी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कर कहा कि महू के उप जेल में बंद उसके दोस्त दिलीप चौकसे से इस कारागार का प्रहरी कथित तौर पर घूस मांग रहा है। चौकसे, किशनगंज थाना क्षेत्र में शराब तस्करी को लेकर पिछले साल जून में दर्ज मामले में गिरफ्तारी के बाद से इस जेल में बंद है।

डीएसपी ने बताया, "शिकायतकर्ता के मुताबिक यह घूस विचाराधीन कैदी को जेल में विशेष सुविधाएं मुहैया कराने और आइंदा परेशान नहीं किए जाने के बदले मांगी गई थी। इन तथाकथित सुविधाओं में अन्य कैदियों के मुकाबले बेहतर बैरक और उम्दा भोजन शामिल हैं।"

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी और जेल प्रहरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बघेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

डीएसपी के मुताबिक बॉन्ड भराकर उन्हें इस बात के लिए कानूनन पाबंद किया गया है कि घूसखोरी के मामले की जांच के संबंध में उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वे लोकायुक्त पुलिस के सामने तय तारीख को हाजिर हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल