लाइव न्यूज़ :

मोदी से मुलाकात के बाद ब्रेंडे ने जताई उम्मीद, कहा-भारत अगले साल दो अंकों की विकास दर हासिल करेगा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष बोर्ग ब्रेंडे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत अगले साल जब अपनी आजादी का 75वां वर्ष मना रहा होगा और जी-20 शिखर सम्मेन की अध्यक्षता की तैयारियों में लगा होगा तो वह दो अंकों की विकास दर हासिल करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बोर्ग ब्रेंडे से मुलाकात बेहद उत्साहित करने वाली रही और इस दौरान आपसे विभिन्न विषयों पर जानकारीपरक संवाद हुआ। मैंने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करने के प्रयासों और पिछले कुछ महीनों में अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया।’’

ब्रेंडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात ‘‘बहुत शानदार और सारगर्भित’’ रही।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत एक बार फिर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से बढ़ने वाला देश है। उम्मीद करता हूं कि अगले साल जब वह अपनी आजादी का 75वां वर्ष मना रहा होगा और जी-20 शिखर सम्मेन की अध्यक्षता की तैयारी कर रहा होगा तो वह दो अंकों की विकास दर हासिल करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग