लाइव न्यूज़ :

शिशुओं को बुनियादी पोषण प्रदान करता है स्तनपान: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: August 7, 2021 18:30 IST

Open in App

जयपुर, सात अगस्त विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत यहां आयोजित एक संगोष्ठी में महिला चिकित्सकों ने स्तनपान को शिशुओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शनिवार को कहा कि यह शिशुओं को बुनियादी पोषण प्रदान करता है।

विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर इस संगोष्ठी का आयोजन राजस्थान अस्पताल में किया गया।

इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीणा आचार्य ने कहा कि यह दूध महिलाओं में प्राकृतिक रूप से बनता है और जीवन के पहले कई महीनों तक शिशु को बुनियादी पोषण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह दूध बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यकत पोषक तत्व प्रदान करता है।

डा शीला शर्मा ने कहा कि शोध से पता चला है कि स्तनपान करने वाले शिशुओं में एलर्जी और दांतों से जुड़ी समस्या कम होती है। उन्होंने कहा कि स्तनपान से उन्हें जबड़े, दांत, बोलने व समग्र चेहरे के विकास में लाभ मिलता है और यह अनेक बीमारियों से भी सुरक्षा देता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथिज जयपुर की महापौर शील धाबाई थीं जबकि विशिष्ट अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ एस.एस. अग्रवाल थे।

इस अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू