लाइव न्यूज़ :

रूढियों को तोड़ते हुए 21 साल की युवती बनेगी भारत की सबसे कम उम्र की महापौर

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:40 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 दिसंबर केरल की 21 वर्षीय आर्या राजेंद्रन सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पार्षद के रूप में शपथ लेने के लिए छह दिन पहले यहां नगर निगम भवन के प्रतिष्ठित परिषद सभागार पहली बार आयी थीं। वैसे तो वह विभिन्न पार्षदों के बीच ‘बच्ची’ जैसी थीं लेकिन आत्मविश्वास से भरी आर्या राजेंद्रन ने परिपक्व व्यक्ति की भांति शपथ ली।

छात्रा से पार्षद बनी 21 वर्षीय नवयुवती ने उस दिन यह नहीं सोचा था कि वह शीघ्र ही महापौर के रूप में इस ऐतिहासिक सभागार में लौटेंगी।

यदि सभी चीजें उम्मीदों के अनुसार आगे बढ़ीं तो आर्या राजेंद्रन केरल की राजधानी की न केवल नयी बल्कि देश में सबसे कम उम्र की महापौर बन जाएंगी। इस अहम पद पर अतीत में कई हस्तियां आसीन रह चुकी हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सत्तारूढ़ दल माकपा के तिरुवनंतपुरम जिला सचिवालय ने शुक्रवार को अपनी बैठक में महापौर पद के लिए आर्या राजेंद्रन के नाम की सिफारिश की। उस पर पार्टी के प्रदेश सचिवालय की मंजूरी बाकी है।

आर्या राजेंद्रन फिलहाल शहर के एक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस 27 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के महापौर बने थे।

उन्हें आ रहे असीम बधाई संदेशों के बीच यहां मुदावनमुकल में अपने साधारण से किराये के मकान में आर्या राजेंद्रन ने कहा कि उन्हें नयी जिम्मेदारी के बारे में पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से सूचना नहीं मिली है।

कट्टर मार्क्सवादी परिवार से ताल्लुक रखने वाली पार्टी कार्यकर्ता आर्या राजेंद्रन ने कहा कि परिपक्वता और नेतृत्व कौशल को किसी की उम्र से नहीं मापा जा सकता है।

उन्होंने कहा, ’’ मैंने विश्वास और साहस के साथ चुनाव का सामना किया । मेरी पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देती है, मैं उसका निर्वहन करने के लिए तैयार हूं। मेरा सपना राजनीति और अपनी पढ़ाई को आगे ले जाना है।’’

माकपा कार्यकर्ता और इलेक्ट्रिशियन के राजेंद्रन और एलआईसी एजेंट श्रीलता की बेटी आर्या राजेंद्रन यहां ऑल सेंट्स कॉलेज में स्नातक विज्ञान गणित की द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

वह 2,872 वोट पाकर मुदावनमुगल वार्ड से जीतीं और उन्होंने अपने विरोधी कांग्रेस उम्मीदवार को 549 मतों के अंतर से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल