लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पुणे के एक क्लिनिक में 19 नर्स समेत 25 मेडिकल स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव निकले

By निखिल वर्मा | Updated: April 21, 2020 14:36 IST

महाराष्ट्र में मुंबई, नागपुर के अलावा पुणे में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे पुणे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 4600 से ज्यादा मामले आए हैं और 252 लोगों की मौत हुई हैपुणे से सटे राजधानी मुंबई में कोविड-19 मरीजों की संख्या 3000 पार पहुंच गई है

महाराष्ट्र के पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में 19 नर्स समेत 25 मेडिकल स्टॉफ को कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया है। यह जानकारी अस्पताल के सीईओ ने दी है। पुणे उन शहरों में है जिसके बार में केंद्र सरकार ने सोमवार (20 अप्रैल) को कहा कि वहां स्थिति गंभीर है।

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोमी भोटे ने कहा कि वर्तमान में किसी में भी कोई लक्षण नहीं हैं और सभी की हालत स्थिर है। पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के प्रमुख निजी अस्पताल के सामान्य वार्ड में कार्यरत एक नर्स को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। अस्पताल ने बाद में अपने 1,000 कर्मचारियों की जांच की।

भोटे ने कहा, ‘‘चिकित्सा ​​सहायकों सहित 19 नर्सों और छह अन्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी में कोई लक्षण नहीं है और इनकी हालत बिल्कुल स्थिर है। कोविड-19 से पीड़ित पाए गए सभी कर्मियों को को अस्पताल के एक पृथक इकाई में रखा गया है और उन सभी के करीबी संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया गया है और उनकी जांच की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर, हमने अस्पताल के भीतर एक पूरी इमारत को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए समर्पित कर दिया है। 

दो दिन पहले पुणे के ससून जनरल अस्पताल का 52 वर्षीय डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ससून अस्पताल महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोविड-19 के इलाज के लिए चिह्नित अस्पताल है और अभी तक इस अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित 40 से अधिक मौत हुई हैं।

महाराष्ट्र में कोविड-19 केसों की संख्या 4600 पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार सुबह तक राज्य में अभी तक 4,666 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक 232 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मरे हैं। राज्य में अभी तक 572 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 155 और मामले मिलने के बाद यहां कुल मामले 3000 के पार पहुंच गए हैं, सात और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्रमुंबईनागपुरपुणेसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद