लाइव न्यूज़ :

सियाचिन में जवानों के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- मैं आपके जज्बे को सलाम करता हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 15:57 IST

Open in App

ये lokmatnews.in का लाइव ब्लॉग है। यहां आज दिन भर की देश और दुनिया की बड़ी और अहम खबरों का अपडेट हासिल कर सकते हैं। आज का दिन खबरों के लिहाज से बेहद अहम है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सियाचीन दौर पर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की सुनवाई होनी है। गर्मी की तपिश से उत्तर भारत झुलस रहा है। इसके अलावा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड का रोमांच भी अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। देश और दुनिया के तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहिये lokmatnews.in से........

03 Jun, 19 03:48 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन बेस कैंप में- मैं आपके जज्बे को सलाम करता हूं। सशस्त्र बलों में जवान और अधिकारी गर्व महसूस कराते हैं।  

03 Jun, 19 03:45 PM

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मेडिकल और हेल्थ डिपार्टमेंट में आशा कामगारों की सैलरी 3000 से बढ़कार 10000 की  

03 Jun, 19 01:17 PM

एनएसए अजीत डोभाल को भारत सरकार में दिया गया कैबिनेट रैंक, पांच साल के लिए नियुक्ति  

03 Jun, 19 01:19 PM

शेयर बाजार में बड़ी उछाल, सेसेंक्स 347.33 अंक ऊपर 40,061.53 पर पहुंचा   

03 Jun, 19 12:51 PM

कर्नाटक: बीजापुर के कांग्रेस कार्यकर्ता रेशमा पेडनेकर के हत्या के मामले में एआईएमआईएम नेता तौफीक शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी  

03 Jun, 19 12:43 PM

केजरीवाल का ऐलान, 'नंवबर तक दिल्ली में सभी जगहों पर कैमरे लगाये जाएंगे। हमने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया ताकि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल ज्यादा हो। सारा खर्च दिल्ली सरकार उठायेगी।'  

03 Jun, 19 12:40 PM

अरविंद केजरीवाल का ऐलान- सभी डीटीसी बसों और मेट्रो के अंदर महिलाओं का सफर होगा मुफ्त। सभी महिलाओं पर निर्भर होगा कि वे ये सब्सिडी लेना चाहती हैं या नहीं। इसे 2 से तीन महीने के अंदर लागू होने की कोशिश करेंगे। 

03 Jun, 19 12:37 PM

अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस- 'दिल्ली में 70 हजार कैमरे लगाये जाएंगे। स्कूलों में भी कैमरे लगाने का काम पूरा हो जाएगा।'

03 Jun, 19 12:05 PM

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को तीन महीने में जांच पूरे करने के निर्देश दिये। सीबीआई ने केस की जांच के लिए 6 महीने का समय मांगा था।  

03 Jun, 19 11:37 AM

महाराष्ट्र: विश्व हिंदू परिषद के कम से कम 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज। इन पर रविवार को पुणे के निग्डी क्षेत्र में एक रैली के दौरान एयर रायफल और तलवारों का का प्रदर्शन, फायरिंग करने का आरोप है।  

03 Jun, 19 11:28 AM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने जेडी (एस) विधायकों और एमएलसी की बैठक अपने आवास पर बुलाई।  

03 Jun, 19 11:27 AM

स्मृति ईरानी ने महिला और बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला, कानून मंत्री बने रविशंकर प्रसाद ने भी लिया चार्ज   

03 Jun, 19 10:12 AM

ओडिशा के कुछ हिस्सों में पिछली रात आंधी और बारिश से 8 लोगों की मौत। इसमें कोरापुट, केंडुझार, जाजपुर और गंजम में दो-दो लोगों की मौत हुई है। पांच लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।    

03 Jun, 19 09:10 AM

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पर रहने के दौरान खास ड्रेसकोर्ड संबंधित दिशा-निर्देश जारी किये है। इसके तहत महिलाएं साड़ी, सलवार कमीज, चुड़ीदार/ दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं। पुरुषों के लिए शर्ट, फॉर्मल पैंट/वेस्ती पहनना जरूरी होगा।  

03 Jun, 19 08:28 AM

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधी की आज जयंती, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  

03 Jun, 19 08:25 AM

जम्मू कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्रीनगर जाएंगे। रक्षा मंत्री कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति और सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही कार्रवाई का जायजा लेंगे।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहनिर्मला सीतारमणमायावतीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन