लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस से 488 लोगों की मौत, कोविड-19 केसों की संख्या 14700 पार, दो हजार लोगों का सफल इलाज

By निखिल वर्मा | Updated: April 18, 2020 17:56 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 22 लाख 65 हजार मामले सामने आ चुके है और करीब 1.55 लाख लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने का अनुपात, अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है. भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 13.85 फीसदी है.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कुल संक्रमण के मामलों में से 4,291 तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं देश के 22 जिलों में 14 दिन से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है :

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 14792  व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 488 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 12289 हैं और 2014 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमित लोगों में से 76 विदेशी नागरिक हैं। शुक्रवार शाम से 36 मौतें हुई हैं जबकि 957 नए केस मिले हैं।

भारत में कोविड-19 के कारण मृत्युदर करीब 3.3 प्रतिशत है। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा के दुष्प्रभावों को लेकर शोध जारी है।

वहीं, सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने चार मई से चुनिंदा घरेलू मार्गों पर बुकिंग शुरु करने की शनिवार को घोषणा की। साथ ही कंपनी एक जून से अंतरराष्ट्रीय मार्गों की बुकिंग भी लेगी। एअर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, ‘‘ मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए हमने तीन मई 2020 तक अपनी सभी घरेलू और 31 मई 2020 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग रोक रखी है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ चुनिंदा घरेलू हवाई मार्ग पर यात्रा के लिए चार मई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए एक जून से उड़ानें उपलब्ध होंगी।’’ कोरोना वायरस महामारी के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसे 19 दिन और बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया।

इस दौरान देश में सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन, रेलमार्ग और हवाई मार्ग ये यात्रा पर प्रतिबंध रहा। सिर्फ अनिवार्य और आकस्मिक सेवाओं की आवाजाही को ही इस दौरान अनुमति रही।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया