भारत में कोरोना वायरस से 29 लोगों की मौत, देश में कोविड-19 के 1071 केस मिले, केरल में सबसे ज्यादा मरीज, महाराष्ट्र में 8 मौत
By निखिल वर्मा | Updated: March 30, 2020 11:34 IST2020-03-30T10:50:55+5:302020-03-30T11:34:46+5:30
भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है. सोमवार (30 मार्च) तक कोविड-19 के मरीज 27 राज्यों में मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस केरल (194) और महाराष्ट्र (193) में सामने आए हैं.

लोकमत फाइल फोटो
भारत में कोरोना वायरस से 29 लोगों की मौत हुई है जबकि देश में कोविड-19 से 1071 केस सामने आ चुके है। है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 1022 भारतीय हैं जबकि 49 विदेशी नागरिक हैं। भारत में 27 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में यह वायरस फैल चुका है। अब तक 100 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है।
इन राज्यों में हुई कोरोना वायरस से मौतें
महाराष्ट्र में आठ, गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो, दिल्ली में दो, जम्मू-कश्मीर में दो, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
| राज्य/केंद्रशासित प्रदेश | केस | मौत | डिस्चार्ज |
| अंडमान निकोबार | 9 | 0 | 0 |
| आंध्र प्रदेश | 19 | 0 | 1 |
| बिहार | 11 | 1 | 0 |
| चंडीगढ़ | 8 | 0 | 0 |
| छत्तीसगढ़ | 7 | 0 | 0 |
| दिल्ली | 53 | 2 | 6 |
| गोवा | 5 | 0 | 0 |
| गुजरात | 58 | 5 | 1 |
| हरियाणाा | 33 | 0 | 17 |
| हिमाचल प्रदेश | 3 | 1 | 0 |
| जम्मू-कश्मीर | 31 | 2 | 1 |
| कर्नाटक | 80 | 3 | 5 |
| केरल | 194 | 1 | 19 |
| लद्दाख | 13 | 0 | 3 |
| मध्य प्रदेश | 33 | 2 | 0 |
| महाराष्ट्र | 193 | 8 | 25 |
| मणिपुर | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| ओडिशा | 3 | 0 | 0 |
| पुडुचेरी | 1 | 0 | 0 |
| पंजाब | 38 | 1 | 1 |
| राजस्थान | 57 | 0 | 3 |
| तमिलनाडु | 50 | 1 | 4 |
| तेलंगाना | 69 | 1 | 1 |
| उत्तराखंड | 7 | 2 | 0 |
| उत्तर प्रदेश | 75 | 0 | 11 |
| पश्चिम बंगाल | 19 | 1 | 0 |
| कुल | 1071 | 29 | 100 |
मध्य प्रदेश में मरीजों की तादाद 47 हुई
मध्यप्रदेश में आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की सोमवार को पुष्टि की गयी। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आये लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी है। इनमें से दो लोगों की मौत की पहले ही पुष्टि की जा चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में इंदौर के सात मरीज और पड़ोस के उज्जैन का एक मरीज शामिल हैं।
महाराष्ट्र में 12 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
महाराष्ट्र में सोमवार को 12 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 215 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 12 नये मरीजों में से पांच पुणे से, तीन मुंबई से, दो नागपुर से और एक-एक मरीज कोल्हापुर और नासिक से है। राज्य में अब तक कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 193 मरीज पाए गए हैं।
पश्चिम बंगाल में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या दो हुई
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में यह वायरस अब तक दो लोगों की जान ले चुका है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दार्जिलिंग के कलिमपोंग की 44 वर्षीय महिला ने उत्तर बंगाल चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार देर रात दो बजे अंतिम सांस ली।