लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत, देश में कोविड-19 के 724 केस मिले, केरल सबसे प्रभावित राज्य

By निखिल वर्मा | Updated: March 27, 2020 10:15 IST

भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तक 27 राज्यों में फैल गया है. स्वास्थ्य मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस केरल (137) और महाराष्ट्र (130) में सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में चार और गुजरात में तीन लोगों की मौत हुई है.भारत में अब तक 67 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है. वहीं 47 विदेशी नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

भारत में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत हुई है जबकि देश में कोविड-19 से 724 केस सामने आ चुके है। है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 677 भारतीय हैं जबकि 47 विदेशी नागरिक हैं। भारत में 27 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में यह वायरस फैल चुका है। अब तक 67 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है

इन राज्यों में हुई मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में चार, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, बिहार, दिल्ली,  हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

सबसे ज्यादा मामले केरल में

कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस केरल (137) में सामने आए हैं आठ विदेशी शामिल हैं। जबकि तीन विदेशियों सहित 130 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 55 मरीज हैं जबकि तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है जिनमें 10 विदेशी हैं। 

राजस्थान में दो विदेशी सहित 41 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में एक विदेशी सहित 41 मामले सामने आए हैं। गुजरात में भी एक विदेशी सहित 43 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में एक विदेशी सहित 36 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

हरियाणा में 30 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 विदेशी हैं। वहीं पंजाब में 33 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में 13 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तमिलनाडु में छह विदेशी सहित 29 संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में 10 और आंध्र प्रदेश में 12 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

मध्य प्रदेश में 20 और चंडीगढ़ में सात मामले सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर में 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में भी एक विदेशी सहित चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बिहार में छह मामलों जबकि छत्तीसगढ़ में सात मामलों की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश और गोवा में तीन-तीन और ओडिशा में दो मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और मिजोरम में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह