लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच दिल्ली सीएम केजरीवाल का आदेश, कल से खुलेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2020 20:21 IST

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसे सरकारी दफ्तर जो आवश्यक सेवाओं से संबंधित नहीं हैं उनमें डिप्टी सेक्रेटरी स्तर तक 100% स्टाफ आएगा, इससे नीचे के स्तर पर 33% स्टाफ आएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से आवश्यक सामान की आपूर्ति जारी रहेगी। लॉकडाउन 3.0 में मॉल, सिनेमाघर, सैलून, बाजार काम्प्लेक्स, दिल्ली मेट्रो बंद रहेंगे।

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (03 मई) को ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 2 सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया है। पूरी दिल्ली रेड जोन में है, इसमें केंद्र सरकार ने जो भी छूट दी हैं वे सभी छूट हम दिल्ली में देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कल से सभी सरकारी दफ्तर खुलने जा रहे हैं, जो सरकारी दफ्तर आवश्यक सेवाओं से संबंधित हैं उसमें 100% अटेंडेंस होगी, कल से दिल्ली के सारे प्राइवेट ऑफिस खुलेंगे पर ये सिर्फ 33% स्टाफ के साथ काम करेंगे। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसे सरकारी दफ्तर जो आवश्यक सेवाओं से संबंधित नहीं हैं उनमें डिप्टी सेक्रेटरी स्तर तक 100% स्टाफ आएगा, इससे नीचे के स्तर पर 33% स्टाफ आएगा, कल से दिल्ली के सारे प्राइवेट ऑफिस खुलेंगे पर ये सिर्फ 33% स्टाफ के साथ काम करेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि मॉल, सिनेमाघर, सैलून, बाजार काम्प्लेक्स, दिल्ली मेट्रो बंद रहेंगे, आवश्यक सामग्री वाली दुकानों में बिक्री जारी रहेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से आवश्यक सामान की आपूर्ति जारी रहेगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ दिल्ली सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। 50 से अधिक लोगों को शादी के कार्यों की अनुमति नहीं है और एक मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक न होने पाए। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 24 मार्च को लॉकडाउन का केंद्र का फैसला बहुत महत्वपूर्ण था। अगर हमने लॉकडाउन लागू नहीं की होती तो देश में हालात अब और भयावह हो सकते थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया