कोरोना वायरस संकट के बीच अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा न होने के दिये आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 21, 2020 04:40 PM2020-03-21T16:40:38+5:302020-03-21T18:26:59+5:30

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 26 केस हुए हैं। इनमें से 4 केस एक आदमी से दूसरे को फैले, बाकी 22 बाहर से आए थे। 

Breaking Coronavirus updates on Arvind Kejriwal decision amid Coronavirus crisis orders for not more than 5 people to gather in one place | कोरोना वायरस संकट के बीच अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा न होने के दिये आदेश

कोरोना वायरस पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (21 मार्च) को बड़ा फैसला लेते हुए 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा न होने के आदेश दिये हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 26 केस हुए हैं। इनमें से 4 केस एक आदमी से दूसरे को फैले, बाकी 22 बाहर से आए थे। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली की सभी बसें बंद नहीं कर सकते परन्तु हमने 22 मार्च रविवार को 50% बसों को बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज हम 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह पर इकट्ठे न होने का आदेश जारी कर रहे हैं।


वहीं, केजरीवाल ने कहा कि 72 लाख लोगों को राशन मिलता है। एक व्यक्ति को 4 किलो गेंहू,1 किलो चावल और चीनी अलग से मिलती है। हम इस महीने के लिए इसका 50 % बढ़ा रहे हैं। साढ़े 7 किलो राशन एक व्यक्ति को दिया जाएगा और फ्री दिया जाएगा। 30मार्च से ही हम लोग राशन देना शुरू करेंगे।

Web Title: Breaking Coronavirus updates on Arvind Kejriwal decision amid Coronavirus crisis orders for not more than 5 people to gather in one place

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे