कोरोना वायरस संकट के बीच अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा न होने के दिये आदेश
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2020 18:26 IST2020-03-21T16:40:38+5:302020-03-21T18:26:59+5:30
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 26 केस हुए हैं। इनमें से 4 केस एक आदमी से दूसरे को फैले, बाकी 22 बाहर से आए थे।

कोरोना वायरस पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा
नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (21 मार्च) को बड़ा फैसला लेते हुए 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा न होने के आदेश दिये हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 26 केस हुए हैं। इनमें से 4 केस एक आदमी से दूसरे को फैले, बाकी 22 बाहर से आए थे।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली की सभी बसें बंद नहीं कर सकते परन्तु हमने 22 मार्च रविवार को 50% बसों को बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज हम 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह पर इकट्ठे न होने का आदेश जारी कर रहे हैं।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: We are doubling widow, old age, divyang pensions for April. We will provide food in night shelters free of cost. #Coronaviruspic.twitter.com/ZEPqMBQPC7
— ANI (@ANI) March 21, 2020
वहीं, केजरीवाल ने कहा कि 72 लाख लोगों को राशन मिलता है। एक व्यक्ति को 4 किलो गेंहू,1 किलो चावल और चीनी अलग से मिलती है। हम इस महीने के लिए इसका 50 % बढ़ा रहे हैं। साढ़े 7 किलो राशन एक व्यक्ति को दिया जाएगा और फ्री दिया जाएगा। 30मार्च से ही हम लोग राशन देना शुरू करेंगे।