कोरोना के खिलाफ जंग में अडाणी फाउंडेशन ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये किये दान

By धीरज पाल | Updated: March 29, 2020 20:10 IST2020-03-29T18:55:43+5:302020-03-29T20:10:04+5:30

इससे पहले सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत कोष में दान करने का फैसला किया है जो कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपये होगा।

Breaking Adani Foundation donates Rs 100 crore to PM-Cares fund in the war against Coronavirus | कोरोना के खिलाफ जंग में अडाणी फाउंडेशन ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये किये दान

कोरोना के खिलाफ जंग में अडाणी फाउंडेशन ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये किये दान

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में अडाणी फाउंडेशन ने पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपये दान दिए। इसका ऐलान अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी ने किया है। इससे पहले सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत कोष में दान करने का फैसला किया है जो कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपये होगा।




 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अलग से घोषणा की कि वह एक महीने का वेतन कोष में दान करेंगे। मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए ‘‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’’ (पीएम केयर्स फंड) स्थापना की घोषणा की थी।’’ 

कई केंद्रीय मंत्रियों, निजी संस्थाओं, उद्योगपतियों और सरकारी संगठनों ने प्रधानमंत्री की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है और कोष में योगदान दिया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 979 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि इससे 25 व्यक्तियों की मौत हुई है।
 

Web Title: Breaking Adani Foundation donates Rs 100 crore to PM-Cares fund in the war against Coronavirus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे