लाइव न्यूज़ :

राफेल डील: कांग्रेस ने मांगा जवाब, कहा-'नए खुलासों' के बाद चुप्पी तोड़ें पीएम और देश को दें जवाब

By भाषा | Updated: October 17, 2018 15:27 IST

सुरजेवाला ने दावा किया कि मोदी सरकार ‘राफेल घोटाले’ को लेकर जितना अपना बचाव करने की कोशिश कर रही है, उतना ही फंसती जा रही है।

Open in App

कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे से जुड़े 'नए खुलासों' को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा और कहा कि अब मोदी को चुप्पी तोड़ देश को यह बताना चाहिए कि क्या वह देश के प्रधानमंत्री हैं या ‘अनिल अंबानी के चौकीदार’ हैं।

पार्टी ने फ्रांस की श्रमिक संगठनों सीजीटी और सीबीडीटी की दसाल्ट कंपनी के सीओओ लुइक सेगलेन के साथ बैठक के ब्यौरे का हवाला देते हुए कहा कि इससे फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के उस बयान की पुष्टि हुई है कि मोदी सरकार ने ऑफसेट साझेदार के तौर पर अनिल अंबानी की कंपनी का नाम सुझाया था और ऐसे में उनके पास कोई विकल्प नहीं था।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दोनों श्रमिक संगठनों की दसाल्ट के सीओओ के साथ बैठक का जो ब्यौरा सामने आया है उससे ओलांद के उस बयान के पुष्टि हुई है कि उनके पास ऑफसेट साझेदार के तौर पर रिलायंस डिफेंस के अलावा कोई विकल्प नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इन नए खुलासों के बाद चुप्पी साधे नहीं रह सकते और उन्हें अब जवाब देना होगा। उन्हें बताना होगा कि क्या वह देश के प्रधानमंत्री हैं या अनिल अंबानी के चौकीदार हैं?’’

सुरजेवाला ने दावा किया कि मोदी सरकार ‘राफेल घोटाले’ को लेकर जितना अपना बचाव करने की कोशिश कर रही है, उतना ही फंसती जा रही है।

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह