लाइव न्यूज़ :

आपको डराने वाले टीएमसी नेताओं के हाथ, पैर तोड़ दो : भाजपा विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा

By भाषा | Updated: November 14, 2021 00:10 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने शनिवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि अगर तृणमूल कांग्रेस के नेता उन्हें आतंकित करते और उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं तो वे उनके हाथ और पैर तोड़ दें।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो में भाजपा विधायक कथित तौर पर स्वप्न मजूमदार ने यह भी वादा किया कि वह किसी भी स्थिति में वह पार्टी के दुखी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। मजूमदार बनगांव दक्षिण से भाजपा के विधायक हैं।

मजूमदार को वीडियो में पार्टी की एक बैठक में अपने समर्थकों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘अगर कोई टीएमसी नेता हमारे कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाता, अगर हमारे कार्यकर्ताओं को आतंकित करता है तो वह नेता सुरक्षित न लौट पाए। बस बहुत हुआ। आत्मरक्षा में उसके हाथ और पांव तोड़ दो और मेरे पास आओ। मैं वादा करता हूं कि आपके साथ खड़ा रहूंगा।’’

‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है।

मजूमदार की कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुनाल घोष ने दावा किया कि यह भाजपा नेताओं की मानसिकता और संस्कृति को दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसी भाषा, शब्दों और धमकी की कड़ी निंदा करते हैं। इलाके में तृणमूल कांग्रेस की लोकप्रियता से हताश होकर वह ऐसी धमकियां दे रहे हैं।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनकी पार्टी हिंसा की राजनीति में यकीन नहीं रखती है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर (बोनगांव दक्षिण) विधायक ने ऐसी टिप्पणी की है तो यह स्थानीय टीएमसी नेता ए. सरकार द्वारा हाल में दी गई धमकियों पर प्रतिक्रिया है।’’

सरकार ने इलाके में किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को धमकी देने से इनकार किया और विधायक को ऐसा नेता बताया जिसने पहले भी उनके तथा टीएमसी में अन्य नेताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है