लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में थोड़ी और राहत, घाटी में अधिकतर स्थानों पर लैंडलाइन टेलीफान सेवाएं बहाल

By भाषा | Updated: August 25, 2019 14:15 IST

केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को दो अलग-अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला किया था जिसके बाद ये सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे घाटी के अधिकतर इलाकों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। लाल चौक और प्रेस एन्वलेव में सेवाएं अब भी निलंबित हैं।

कश्मीर में स्थिति बेहतर होते देख प्रशासन ने अधिकतर स्थानों पर लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से घाटी में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थिति बेहतर होते देख संचार सेवाओं में ढील दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अधिकतर इलाकों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर सहित कई जगह शनिवार शाम लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गईं। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों को छोड़कर लैंडलाइन सेवाएं पूरी तरह बहाल करने का काम जारी है। लाल चौक और प्रेस एन्वलेव में सेवाएं अब भी निलंबित हैं।

राज्य के प्रधान सचिव एवं सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शनिवार को कहा कि अन्य आठ एक्सचेंज, जिसके अंतर्गत 5,300 लैंडलाइन सेवाएं आती हैं, सप्ताहांत तक बहाल किए जाएंगे। बीएसएनएल और अन्य निजी इंटरनेट सेवाओं सहित मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और इंटरनेट सेवाएं अभी निलंबित ही हैं।

केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को दो अलग-अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला किया था जिसके बाद ये सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं लेकिन कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी अब भी वहां तैनात हैं।

कश्मीर में बाजार लगातार 21वें दिन बंद रहे, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। वहीं, सार्वजनिक वाहन भी सड़कों से नदारद रहे। साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगे। उन्होंने बताया कि शहर में कुछ जगह हालांकि कुछ फेरीवालों ने दुकानें लगाईं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया