लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के राष्ट्रपति ने ‘रामायण’ का जिक्र करते हुए, भारत का कोविड-19 के टीकों के लिए किया शुक्रिया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 11:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने कोविड-19 के टीके की 20 लाख खुराकें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें भगवान हनुमान को भारत से ‘संजीवनी बूटी’ ब्राजील ले जाते दिखाया गया है।

बोलसोनारो ने ट्वीट किया, ‘‘ नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। वैश्विक बाधाएं दूर करने के लिए एक महान साझेदार पा कर ब्राजील गौरवान्वित है। भारत से टीके ब्राजील भेज हमारी मदद करने के लिए शुक्रिया। धन्यवाद।’’

बोलसोनारो ने अपने धन्यवाद संदेश के साथ भगवान हनुमान की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह ‘संजीवनी बूटी’ वाले पर्वत पर कोविड-19 के टीके लिए भारत से ब्राजील जाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर भी धन्यवाद भारत लिखा है।

गौरतलब है कि ‘रामायण’ में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की जान बचाने के लिए भगवान हुनुमान ‘संजीवनी बूटी’ लेकर आए थे। इसी सदंर्भ में ही बोलसोनारो ने यहां भगवान हुनुमान को कोविड-19 के टीके लाते हुए तस्वीर में दिखाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के धन्यवाद संदेश के जवाब में कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ साझा लड़ाई में ब्राजील का विश्वसनीय सहयोगी होना भारत के लिए सम्मान की बात है। हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना जारी रखेंगे।’’

बोलसोनारो ने पिछले साल भारत के मलेरिया की दवाई ‘ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ भेजे जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को लिखे धन्यवाद पत्र में भगवान हनुमान की ‘संजीवनी बूटी’ से जुड़ी कहानी का जिक्र किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान