लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के राष्ट्रपति ने ‘रामायण’ का जिक्र करते हुए कोविड-19 के टीकों के लिए भारत को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 00:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने कोविड-19 के टीके की 20 लाख खुराकें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें भगवान हनुमान को भारत से ‘संजीवनी बूटी’ ब्राजील ले जाते दिखाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के धन्यवाद संदेश के जवाब में कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ साझा लड़ाई में ब्राजील का विश्वसनीय सहयोगी होना भारत के लिए सम्मान की बात है। हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना जारी रखेंगे।’’

इससे पहले बोलसोनारो ने ट्वीट किया, ‘‘ नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। वैश्विक बाधाएं दूर करने के लिए एक महान साझेदार पाकर ब्राजील गौरवान्वित है। भारत से टीके ब्राजील भेज हमारी मदद करने के लिए शुक्रिया। धन्यवाद।’’

बोलसोनारो ने अपने धन्यवाद संदेश के साथ भगवान हनुमान की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह ‘संजीवनी बूटी’ वाले पर्वत पर कोविड-19 के टीके लिए भारत से ब्राजील जाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर भी धन्यवाद भारत लिखा है।

गौरतलब है कि ‘रामायण’ में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की जान बचाने के लिए भगवान हनुमान ‘संजीवनी बूटी’ लेकर आए थे। इसी सदंर्भ में बोलसोनारो ने यहां भगवान हनुमान को कोविड-19 के टीके लाते हुए तस्वीर में दिखाया है।

बोलसोनारो ने पिछले साल भारत के मलेरिया की दवाई ‘ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ भेजे जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को लिखे धन्यवाद पत्र में भगवान हनुमान की ‘संजीवनी बूटी’ से जुड़ी कहानी का जिक्र किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित