लाइव न्यूज़ :

ब्राजील ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल किया निलंबित

By भाषा | Updated: July 24, 2021 10:22 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 जुलाई ब्राजील ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल निलंबित कर दिया है। दक्षिण अमेरिकी देश के स्वास्थ्य नियामक ने बताया कि वहां उसके साझेदार के साथ कंपनी का समझौता समाप्त किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

भारत बायोटेक ने ब्राजीलियाई बाजार के लिए अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के लिए प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस एंड एन्विक्सिया फार्मास्युटिकल्स एएलडॉटसी के साथ हुए समझौता ज्ञापन को रद्द करने की शुक्रवार को घोषणा की थी।

ब्राजील सरकार के साथ टीकों की दस करोड़ खुराक की आपूर्ति के विवादों में आने और ब्राजील में प्राधिकारियों द्वारा जांच शुरू करने के बाद यह समझौता खत्म किया गया।

ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में क्लिनिकल रिसर्च के समन्वय के साथ शुक्रवार को ब्राजील में कोवैक्सीन टीके के क्लिनिकल अध्ययन को एहतियातन तौर पर निलंबित किया गया है। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक लिमिटेड इंटरनेशनल द्वारा शुक्रवार को एन्विजा को भेजे एक बयान के बाद यह निलंबन किया गया है।’’

प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस ब्राजील में लाइसेंस, वितरण, बीमा और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में मदद एवं मार्गदर्शन देने के लिए भारत बायोटेक की साझेदार थी। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ब्राजीलियाई सरकार ने कोवैक्सीन का ऑर्डर अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी