लाइव न्यूज़ :

ब्राजील ने प्रक्षेपण प्रणाली और उपकरणों के लिए भारत से मांगा सहयोग

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री मार्कोस पोंटेस से दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की।

एक वक्तव्य में बताया गया कि दोनों देशों के मंत्रियों ने ब्राजील के प्रक्षेपण कार्यक्रम और उससे संबंधित उपकरणों की खरीद पर भी विमर्श किया।

वक्तव्य के अनुसार, डिजिटल माध्यम से की गई बैठक में भविष्य के अंतरिक्ष विज्ञान अभियान में सहयोग की संभावनाओं, इसरो के पीएसएलवी पीएस4 ऑर्बिटल प्रणाली के इस्तेमाल और अंतरिक्ष मौसम अध्ययन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इस बातचीत से एक दिन पहले रविवार को, इसरो की सहायता से ब्राजील के एमेजोनिया-1 सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था।

सिंह ने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच सहयोग एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत है और अन्य देशों के लिए आदर्श है।’’

उन्होंने कहा कि इस अभियान से इसरो की वाणिज्यिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के पहले मिशन का भी आगाज हुआ।

पोंटेस ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत और ब्राजील के बीच सहयोग से कंपनियों को नए अवसर मिलेंगे और नए रोजगारों का सृजन होगा।

वक्तव्य में कहा गया, ‘‘ब्राजील ने अपने प्रक्षेपण अभियान के लिए प्रणाली और उपकरणों की खरीद में भारत के सहयोग का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे