लाइव न्यूज़ :

ब्राजील ने आपातकाल में कोवैक्सीन के इस्तेमाल का अनुरोध किया खारिज

By भाषा | Updated: July 27, 2021 10:47 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 जुलाई भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ के प्रस्तावित क्लिनिकल ट्रायल को निलंबित किए जाने के बाद ब्राजील ने आपातकाल में इस टीके के इस्तेमाल को अनुमति देने का अनुरोध ठुकरा दिया है।

टीका निर्माता कंपनी ने ब्राजील में अपने साझेदारों के साथ करार रद्द कर दिया था, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी देश ने यह फैसला किया। ब्राजील की राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी ‘अन्विसा’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इसके कॉलेजिएट बोर्ड ने ‘‘कोवैक्सीन टीके के प्रायोगिक आधार पर आपातकालीन उपयोग को अस्थायी रूप से अधिकृत करने संबंधी प्रक्रिया को बंद करने का’’ शनिवार को सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

इससे पहले, अन्विसा ने कोवैक्सीन का क्लीनिकल परीक्षण निलंबित कर दिया था। दक्षिण अमेरिकी देश के स्वास्थ्य नियामक ने बताया था कि वहां उसके साझेदार के साथ कंपनी का समझौता समाप्त किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

अन्विसा ने कहा, ‘‘भारतीय कंपनी भारत बायोटेक लिमिटेड इंटरनेशनल ने सूचित किया कि अब नेसेसिदेद कंपनी ब्राजील में भारत बायोटेक का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत नहीं है, जिसके बाद यह फैसला किया गया।’’

ब्राजील की कंपनी नेसेसिदेद ने कोवैक्सीन के आपालकाल में इस्तेमाल को अधिकृत करने का अनुरोध किया था, जिसे अन्विसा ने ठुकरा दिया। भारत बायोटेक ने ब्राजीलियाई बाजार के लिए अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को लेकर प्रेसिसा मेडिकामेन्टोस एंड एन्विक्सिया फार्मास्युटिकल्स एलएलसी के साथ हुए समझौता ज्ञापन को रद्द करने की 23 जुलाई को घोषणा की थी।

ब्राजील सरकार के साथ टीकों की दो करोड़ खुराक की आपूर्ति के सौदे के विवादों में आने और ब्राजील में प्राधिकारियों द्वारा जांच शुरू करने के बाद यह समझौता खत्म किया गया। भारत बायोटेक ने 26 फरवरी को कहा था कि उसने 2021 की दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने के लिए ब्राजील सरकार के साथ एक समझौता किया है। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ब्राजील सरकार ने कोवैक्सीन का ऑर्डर अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

भारत बायोटेक ने अपने ब्राजीलियाई साझेदारों के साथ समझौता समाप्त किए जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन के लिए नियामक संबंधी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ब्राजीलियाई दवा नियामक संस्था अन्विसा के साथ काम करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है