लाइव न्यूज़ :

‘मेरा गांव, मेरा देश’ विषय पर आधारित होगा मथुरा में आयोजित होने वाला ‘ब्रजरज उत्सव’

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:37 IST

Open in App

मथुरा, आठ नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दस नवम्बर से आयोजित होने वाला ‘ब्रजरज उत्सव’ ‘मेरा गांव, मेरा देश’ विषय पर आधारित होगा, जिसमें ‘लोकल फॉर वोकल’ पर विशेष जोर होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों का मुआयना करने के पश्चात क्षेत्रीय सांसद हेमामालिनी ने बताया कि भगवान कृष्ण की नगरी वृन्दावन में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से यमुना किनारे कुम्भ स्थल पर ‘ब्रजरज उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है जो 10 नवम्बर से प्रारंभ होकर 19 नवंबर तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि इस उत्सव की ख़ासियत ‘हुनर हाट’ होगी यानि इस अवसर पर देश के तीस राज्यों से आए कलाकार अपनी-अपनी कलाओं की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि इसमें देश के हर हिस्से का रंग एवं संस्कृति देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि दस दिवसीय उत्सव में 40 फूड स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों का विशिष्ट व्यंजन मिलेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘ब्रजरज उत्सव की सजावट ‘मेरा गांव मेरा देश’ विषय पर की जा रही है। ‘फ़ूड कोर्ट’ में फूस से बनी झोंपड़ी नजर आएगी, तो विश्वकर्मा वाटिका के जरिए हुनर का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं उत्सव में आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के तहत स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी (राजा महेंद्र प्रताप) की मूर्ति भी बनाई जा रही है।’’

इस उत्सव का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां पहुंच रहे हैं। योगी के साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश के मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं सांसद हेमामालिनी भी मौजूद रहेंगी।

इस उत्सव की तैयारियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों