Brajarajnagar Bypoll Result 2022: बीजद ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर किया कब्जा, अलका मोहंती ने किशोर पटेल को 66122 वोट से हराया
By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2022 20:13 IST2022-06-03T20:11:47+5:302022-06-03T20:13:15+5:30
Brajarajnagar Bypoll Result 2022: बीजद की अलका मोहंती को 93953 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी को 27831 और भाजपा को 22630 वोट मिले।

झारसुगुडा इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी हुआ था।
Brajarajnagar Bypoll Result 2022: ओडिशा में ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने बाजी मार ली। बीजद की उम्मीदवार अलका मोहंती ने कांग्रेस के उम्मीदवार किशोर पटेल को 66122 वोट से हराया। भाजपा के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।
बीजद की अलका मोहंती को 93953 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी को 27831 और भाजपा को 22630 वोट मिले। शुरू से ही बीजद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वियों पर लगातार बढ़त बनाए हुए थी। दिसंबर 2021 में बीजद विधायक किशोर मोहंती का निधन हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।
पिछले लोकसभा चुनावों के बाद यह पहली बार है जब भाजपा तीसरे स्थान पर संघर्ष कर रही है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। बीजद उम्मीदवार के अजेय बढ़त हासिल करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखों और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।
झारसुगुडा इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी हुआ था। झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक राहुल जैन ने बताया कि मतगणना केंद्र पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राज्य सशस्त्र पुलिस और जिला कार्यकारिणी बल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।