लाइव न्यूज़ :

असम में पहले दौर के चुनाव की अधिसूचना से पहले राजनीतिक दलों में सीटों के बंटवारे पर मंथन

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, एक मार्च असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के पहले चरण की 47 सीटों के लिए मंगलवार को जारी होने वाली अधिसूचना से पहले, सोमवार को राजनीतिक दलों और उनके सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।

भाजपा और उसके सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के घर पर बैठक की।

दास के अलावा बैठक में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक हेमंत विश्व सरमा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया और पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव फणीन्द्र नाथ सरमा मौजूद थे।

एजीपी की ओर से बैठक में पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा, मंत्री केशव महंता, फणिभूषण चक्रवर्ती और राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य शामिल हुए।

दास ने कहा कि यह प्रारंभिक दौर की बातचीत थी और सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण के चुनाव के नतीजे पांच मार्च को घोषित किए जाने की उम्मीद है।

महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, एआईयूडीएफ, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, भाकपा, माकपा, भाकपा माले और आंचलिक गण मोर्चा के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नौ सदस्य एक समिति का गठन किया। इसके अध्यक्ष पृथ्वीराज चव्हाण और कमलेश्वर पटेल तथा दीपिका पांडेय इस समिति के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू