‘ब्रेन-डेड’ युवक ने चार लोगों को दी नयी जिंदगी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 11:50 IST2021-10-22T11:50:14+5:302021-10-22T11:50:14+5:30

'Brain-dead' youth gave new life to four people | ‘ब्रेन-डेड’ युवक ने चार लोगों को दी नयी जिंदगी

‘ब्रेन-डेड’ युवक ने चार लोगों को दी नयी जिंदगी

नागपुर, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र में नागपुर के एक निजी अस्पताल में ‘ब्रेन-डेड’ घोषित किए गए 27 वर्षीय व्यक्ति ने चार मरीजों को नया जीवन दिया है। उसके परिवार ने मरीज के कई अंग दान किए थे।

‘ब्रेन-डेड’ ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति का मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है।

शहर के एक निजी अस्पताल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के बेतुल निवासी एक व्यक्ति को एक दुर्घटना के बाद 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काफी कोशिशों के बाद भी उसकी जान बचाई नहीं जा सकी और उसे बुधवार रात को ब्रेन-डेड घोषित कर दिया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, कई बार समझाने के बाद उसके परिवार के सदस्यों को उसके अंग दान करने के लिए राजी कर लिया गया ताकि चार अन्य लोगों की जान बचायी जा सके।

मरीज का हृदय विमान से मुंबई ले जाया गया और उसके यकृत एवं गुर्दों को शहर में अन्य निजी अस्पतालों को दिया गया। मुंबई से आए चिकित्सकों के एक दल ने हृदय का प्रतिरोपण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Brain-dead' youth gave new life to four people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे