लाइव न्यूज़ :

ब्राह्मणों ने जीतन राम मांझी के आवास पर दावत के दौरान हाथापाई का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 00:02 IST

Open in App

पटना, 27 दिसंबर ब्राह्मणों के खिलाफ अपनी टिप्पणी से विवाद पैदा करने के कुछ दिनों बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ दलितों के लिए एक भोज का आयोजन किया। हालांकि, ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि ‘हम’ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों ने कार्यक्रम में उनके साथ हाथापाई की।

इस महीने की शुरुआत में, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि ब्राह्मण महादलितों के घर जाते थे, लेकिन वहां खाना नहीं खाते थे और इसके बजाय पैसे मांगते थे।

भोज में लोगों के समक्ष चूड़ा, दही, तिलकुट और सब्जियां परोसी गयी थी। लेकिन उस वक्त हंगामा हो गया जब एक ब्राह्मण ने आरोप लगाया कि उनके साथ हम समर्थकों ने बदतमीजी की। कुछ अन्य ने भी इसी तरह के आरोप लगाये हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में ब्राह्मणों के नेता यशराज ने कहा, ‘‘जिस तरह से हमारे सामने खाना परोसा जा रहा था, हमने आपत्तियां जतायी तो मांझी के समर्थकों ने हाथापाई की। यदि उनके मन में हमारे प्रति सम्मान नहीं है तो उन्होंने हमें क्यों आमंत्रित किया।’’

कई बार के प्रयासों के बावजूद मांझी और ‘हम’ नेताओं से सम्पर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos