लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने बाढ़, भूमि कटाव की रोकथाम के लिए आईआईटी-गुवाहाटी से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:51 IST

Open in App

गुवाहाटी,30 जुलाई ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने असम में ब्रह्मपुत्र और बराक नदी बेसिन में बाढ़ और भूमि कटाव प्रबंधन के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी से हाथ मिलाया है।

बोर्ड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इसके अध्यक्ष और आईआईटी-गुवाहाटी के निदेशक ने माजुली के एक संयुक्त दौरे पर चर्चा की और ब्रह्मपुत्र तथा बराक नदियों के बाढ़ एवं भूमि कटाव प्रबंधन पर केंद्रित हाइड्रॉलिक तथा संबंद्ध अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के प्रति सहमत हुए।

ब्रह्मपुत्र बोर्ड के तहत आने वाले नार्थ ईस्टर्न हाइड्रॉलिक ऐंड एलाइड इंस्टीट्यूट माजुली द्वीप को बचाने के लिए आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से एक अध्ययन कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारी बाढ़ ने विश्व के सबसे बड़े मीठा जल नदी द्वीप माजुली को काफी नुकसान पहुंचाया है और ब्रह्मपुत्र नदी इसका एक बड़ा हिस्सा अपनी तेज धारा से काट कर बहा ले गई है।

आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक टी जी सीताराम ने कहा कि ब्रह्मपुत्र जैसी नदी के प्रबंधन का एक मात्र संभावित तरीका अकादमिक जगत और उद्योगों के बीच एक सहयोगी रुख है तथा एमओयू इसी दिशा में एक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?