लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन को ब्रह्मचारी का समर्थन

By भाषा | Updated: January 31, 2021 12:28 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 31 जनवरी नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन को कुछ संतो का भी साथ मिल गया है । दशनामी परम्परा के संन्यासी धर्म सम्राट करपात्री आश्रम के महंत अभिषेक ब्रह्मचारी किसानों के आंदोलन एवं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के समर्थन में खुलकर आ सामने आ गए हैं ।

करपात्री आश्रम के महंत अभिषेक ब्रह्मचारी ने शनिवार शाम को सामाजिक संस्था युवा चेतना द्वारा जिला मुख्यालय के मालदेपुर मोड़ पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश के किसान अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे हैं और ऐसे में संत भी खामोश नहीं रह सकते । उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों से चिंतित होकर उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देने का फैसला किया है । ब्रह्मचारी ने कहा कि “देश में गौवंश की हत्या पर पाबन्दी लगाने की मांग को लेकर धर्म सम्राट करपात्री जी एवं संतों ने सात नवम्बर 1966 को संसद भवन के सामने धरना दिया था, वह करपात्री जी का ही अनुसरण कर देश हित में किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं ।”

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है , परंतु मोदी सरकार हठवादी रुख अख्तियार करते हुए नये कृषि कानून को वापस लेने की बजाय किसानों को प्रताड़ित करने में जुटी हुई है । ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा चेतना किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि “अन्याय के खिलाफ हम गांधी के विचारधारा के बल पर संघर्ष कर रहे हैं और मोदी सरकार गोली के बल पर किसान आंदोलन को दबाना चाहती है , जो हम नहीं होने देंगे।”

सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा। आज पूरा देश किसान नेता राकेश टिकैत के साथ खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों