ब्रहृाकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी हृदयमोहिनी का निधन

By भाषा | Updated: March 11, 2021 15:57 IST2021-03-11T15:57:30+5:302021-03-11T15:57:30+5:30

Brahma Kumaris Institute's paternal grandmother Hriday Mohini dies | ब्रहृाकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी हृदयमोहिनी का निधन

ब्रहृाकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी हृदयमोहिनी का निधन

जयपुर, 11 मार्च प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं।

ब्रह्माकुमारी के सूचना निदेशक बी के करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का पिछले 15 दिनों से मुंबई के सैफी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि एक साल पहले ही दादी जानकी के निधन के बाद उन्हें संस्थान का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था। उनके पार्थिव शरीर को आबू रोड स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में लाया जायेगा जहां उसे 12 मार्च को लोगों के अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा।

उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Brahma Kumaris Institute's paternal grandmother Hriday Mohini dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे