लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मकुमारी संस्थान की प्रशासक राजयोगिनी दादी जानकी के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: March 27, 2020 13:32 IST

बयान के मुताबिक, 'महिलाशक्ति की प्रेरणास्त्रोत राजयोगिनी दादी जानकी का जन्म एक जनवरी 1916 को पाकिस्तान के हैदराबाद के सिंध प्रांत में हुआ था। 21 वर्ष की आयु में उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुना। 1970 में वह भारतीय दर्शन, राज योग और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए पश्चिमी देशों में चली गईं। उन्होंने 140 देशों में 140 सेवा केंद्र स्थापित किए।' 

Open in App
ठळक मुद्देआध्यात्मिक संस्थान ब्रह्मकुमारी की प्रशासक राजयोगिनी दादी जानकी का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

जयपुर: आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्मकुमारी (Brahma Kumari) की प्रशासक राजयोगिनी दादी जानकी (Rajyogini Dadi Janki) का लंबी बीमारी के बाद 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। संस्थान की ओर से शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दादी जानकी का निधन माउंट आबू के एक अस्पताल में गुरुवार देर रात दो बजे हुआ। वह पिछले दो महीने से श्वास और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। दादी का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी संस्थान के मुख्यालय स्थित शांति वन परिसर में शुक्रवार को किया जायेगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी, ने समाज की सेवा पूरी लगन के साथ की है। उन्होंने दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने का प्रयास किया। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय थे। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ हैं। ओम शांति।' 

बयान के मुताबिक, 'महिलाशक्ति की प्रेरणास्त्रोत राजयोगिनी दादी जानकी का जन्म एक जनवरी 1916 को पाकिस्तान के हैदराबाद के सिंध प्रांत में हुआ था। 21 वर्ष की आयु में उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुना। 1970 में वह भारतीय दर्शन, राज योग और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए पश्चिमी देशों में चली गईं। उन्होंने 140 देशों में 140 सेवा केंद्र स्थापित किए।' 

इसमें कहा गया कि उन्हें स्वच्छता बनाए रखने के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए सरकार द्वारा ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था। बयान के मुताबिक 46,000 महिलाओं सहित लगभग 20 लाख लोग ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़े हैं। विश्व में स्थापित 8000 सेवा कें पर मुख्य प्रशासक महिलाएं हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, पति के दिल्ली में दूसरी शादी करने का किया दावा

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारत अधिक खबरें

भारतAdventure Tourism Summit 2025: एडवेंचर टूरिज्म कार्यक्रम के लिए है कश्मीर, जानें क्या कुछ होगा खास

भारतबारिश की कमी से कश्मीर में गंभीर जलसंकट, सारा दारोमदार बर्फ पर टिका

भारतIndiGo Crisis: DGCA ने इंडिगो को भेजा नोटिस, प्लाइट्स कैंसिल का मांगा जवाब

भारतGoa Club fire: नाइट क्लब के ऑनर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, अग्निकांड हादसे की जांच में जुटी पुलिस

भारतजब आग लगी तो ‘डांस फ्लोर’ पर मौजूद थे 100 लोग?, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हर कोई एक-दूसरे को बचा रहा था और यहां-वहां कूद रहे थे, वीडियो